गांदरबल, जम्मू-कश्मीर: गांदरबल जिले के गगनगीर टनल के समीप शुक्रवार को CRPF के काफिले का एक वाहन सड़क पर फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में CRPF के 6 जवान घायल हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक, काफिला गगनगीर टनल के पास से गुजर रहा था, तभी वाहन का संतुलन बिगड़ने से वह सड़क पर फिसल गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
हादसे के तुरंत बाद पुलिस, प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचे तथा सभी घायल जवानों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों के अनुसार सभी जवानों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।
स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
देश के वीर जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
0 Comments