Census 2027 Self-Enumeration Drive में शामिल हुए सांबा, विजयपुर और रामगढ़ के विधायक

Advertisement

Census 2027 Self-Enumeration Drive में शामिल हुए सांबा, विजयपुर और रामगढ़ के विधायक

सांबा जिले में शुरू हुआ Census 2027 Self-Enumeration अभियान, तीनों विधायकों ने लिया हिस्सा


सांबा, 17 मई: सांबा जिले में आज से Census 2027 Self-Enumeration प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत हो गई। जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों के माननीय विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्रों में इस राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय भागीदारी कर लोगों को भी इसमें शामिल होने के लिए प्रेरित किया।

सांबा विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुरजीत सिंह सलाथिया, विजयपुर से विधायक चंदर प्रकाश गंगा और रामगढ़ से विधायक डॉ. डी.के. मन्याल ने स्वयं Self-Enumeration प्रक्रिया पूरी कर नागरिकों से अपील की कि वे Census 2027 के इस महत्वपूर्ण अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।

यह Self-Enumeration प्रक्रिया सांबा, विजयपुर और रामगढ़ विधानसभा क्षेत्रों में नियुक्त Charge Census Officers की निगरानी में संपन्न कराई गई। प्रशासन द्वारा सांबा विधानसभा क्षेत्र के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद सांबा को Charge Census Officer नियुक्त किया गया है। वहीं विजयपुर और रामगढ़ क्षेत्रों के लिए नगर समिति विजयपुर एवं नगर समिति रामगढ़ के कार्यकारी अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिला प्रशासन ने कहा कि Census 2027 देश का एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान है, जिसका उद्देश्य सटीक और समावेशी आंकड़ों का संग्रह करना है। प्रशासन ने आम जनता से अपील की कि वे Self-Enumeration प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लें ताकि भविष्य की योजनाओं और विकास कार्यों के लिए सही आंकड़े उपलब्ध हो सकें।

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि नागरिकों की भागीदारी इस अभियान की सफलता के लिए बेहद जरूरी है और सभी को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपना पंजीकरण करवाना चाहिए।

Post a Comment

0 Comments