जम्मू-कश्मीर में लंबे समय से इंतजार किए जा रहे पंचायत और जिला विकास परिषद (DDC) चुनावों को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक केंद्र शासित प्रदेश में Sarpanch, Panch, BDC और DDC चुनाव करवाने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। प्रशासनिक स्तर पर चुनावी प्रक्रिया को लेकर मंथन जारी है और जल्द ही चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है।
बताया जा रहा है कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने और स्थानीय निकायों को मजबूत करने के उद्देश्य से चुनाव कराने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। चुनाव आयोग और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच कई दौर की बैठकों का सिलसिला भी जारी है।
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद से नए चुनावों की मांग लगातार उठ रही थी। अब संभावनाएं जताई जा रही हैं कि आने वाले समय में लाखों मतदाता अपने नए प्रतिनिधियों का चुनाव कर सकते हैं।
राजनीतिक दलों ने भी चुनावों को लेकर अपनी गतिविधियां बढ़ा दी हैं। विभिन्न पार्टियों के नेता गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क साध रहे हैं और चुनावी रणनीति तैयार कर रहे हैं। वहीं आम जनता भी चुनावी घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रही है।
अगर चुनावों की घोषणा होती है तो यह जम्मू-कश्मीर की राजनीति और ग्रामीण विकास के लिहाज से बेहद अहम माना जाएगा। आने वाले दिनों में चुनाव को लेकर और भी बड़े अपडेट सामने आ सकते हैं।
Report by : Banti kumar
Headline Plus News पर जुड़े रहिए हर बड़ी खबर और ताजा अपडेट के लिए।
0 Comments