नीदरलैंड्स के द हेग में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक हालात को लेकर गंभीर चिंता जताई। पीएम मोदी ने कहा कि पूरी दुनिया इस समय लगातार संकटों का सामना कर रही है। पहले कोरोना महामारी ने दुनिया की अर्थव्यवस्था और स्वास्थ्य व्यवस्था को झकझोर दिया, उसके बाद कई देशों के बीच युद्ध और तनाव शुरू हो गए, और अब पूरी दुनिया ऊर्जा संकट की चुनौती से जूझ रही है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह दशक मानवता के लिए “आपदाओं का दशक” बनता जा रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दुनिया ने जल्द मिलकर समाधान नहीं निकाला, तो पिछले कई दशकों में हासिल की गई तरक्की और उपलब्धियां खत्म हो सकती हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि बढ़ते युद्ध, अस्थिर वैश्विक माहौल और ऊर्जा संकट का सबसे ज्यादा असर आम लोगों और गरीब देशों पर पड़ रहा है। उन्होंने चिंता जताई कि दुनिया की एक बड़ी आबादी फिर से गरीबी और आर्थिक संकट के जाल में फंस सकती है।
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने वैश्विक सहयोग, शांति और स्थिरता पर जोर देते हुए कहा कि दुनिया को अब टकराव नहीं बल्कि समाधान और साझेदारी की दिशा में आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि मानवता को बचाने के लिए सभी देशों को एकजुट होकर काम करना जरूरी है।
🌍 पीएम मोदी का यह बयान ऐसे समय में आया है जब दुनिया के कई हिस्सों में युद्ध, महंगाई, तेल और गैस की कीमतों में बढ़ोतरी और आर्थिक अस्थिरता लगातार बढ़ रही है।
रिपोर्ट :- बंटी कुमार
Headline plus news
#NarendraModi #PMModi #EnergyCrisis #GlobalCrisis #IranWar #WorldNews
0 Comments