साम्बा में गुरु नाभा दास जी के प्रकाश उत्सव की तैयारियां तेज, 8 अप्रैल को होगा भव्य आयोजन

Advertisement

साम्बा में गुरु नाभा दास जी के प्रकाश उत्सव की तैयारियां तेज, 8 अप्रैल को होगा भव्य आयोजन

साम्बा में गुरु नाभा दास जी के प्रकाश उत्सव की तैयारियां तेज, 8 अप्रैल को होगा भव्य आयोजन


जिला साम्बा में 19 मार्च 2026 को आल महाशा सदर सभा जम्मू कश्मीर की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक गौ स्वामी गुरु श्री नाभा दास मंदिर, बुधवानी में जिला प्रधान श्री विनोद कुमार जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक के दौरान आगामी 8 अप्रैल 2026 को गुरु नाभा दास जी के प्रकाश उत्सव को भव्य रूप से मनाने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। प्रधान विनोद कुमार जी ने सभा के मुख्य सदस्यों के साथ चर्चा करते हुए निर्णय लिया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रकाश उत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ आयोजित किया जाएगा।
प्रधान विनोद कुमार जी ने बिरादरी के सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने परिवार सहित 8 अप्रैल को बुधवानी मंदिर में पहुंचकर इस पावन अवसर की शोभा बढ़ाएं और गुरु जी का आशीर्वाद प्राप्त करें।
इस बैठक में विशेष रूप से डॉ. देवेन्द्र कुमार मन्याल (रामगढ़ के विधायक एवं पूर्व मंत्री) भी उपस्थित रहे। उन्होंने सभा को आश्वस्त करते हुए कहा कि 8 अप्रैल को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में उनका पूर्ण सहयोग रहेगा।
इसके अलावा बैठक में पवन कोहली (पूर्व चेयरमैन, नगर परिषद साम्बा एवं जनरल सेक्रेटरी), रमेश चंद, ओम प्रकाश (बिल्ला), जगदीश कुमार (कोड़ा), शांति लाल मन्याल, महंत गणेश दास, शशि पाल, विक्की कुमार, राम कृष्ण (पप्पी), जनक राज, मदन कोहली, विनोद मन्याल, सोम राज, अंजु, शक्ति, रमेश, रवि ललोत्रा, सेनू कुमार, राकेश कुमार, पंडित कमल कुमार, पंडित कोशल कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सभा ने एकजुट होकर इस आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।
By: Banti Kumar
Reporter – Headline Plus News

Post a Comment

0 Comments