सप्ताह में सिर्फ 5 दिन स्कूल लगाने का प्रस्ताव
जम्मू-कश्मीर: प्रदेश के स्कूलों में शनिवार को भी साप्ताहिक अवकाश किए जाने का प्रस्ताव सामने आया है। इसके तहत स्कूलों में सोमवार से शुक्रवार तक 5-दिवसीय स्कूल वीक लागू करने पर विचार किया जा सकता है।
पंपोर के विधायक हसनैन मसूदी ने विद्यार्थियों पर बढ़ते शैक्षणिक दबाव को देखते हुए 5-दिवसीय स्कूल सप्ताह का प्रस्ताव रखा है। शिक्षा मंत्री सकीना इटू ने कहा है कि प्रस्ताव को स्कूल शिक्षा निदेशालय, जम्मू-कश्मीर के पास भेजकर इसकी व्यवहारिकता और संभावित प्रभावों की जांच की जाएगी।
• प्रस्ताव लागू होने पर संभावित व्यवस्था
•सोमवार से शुक्रवार तक स्कूल
•शनिवार और रविवार साप्ताहिक अवकाश
•विद्यार्थियों को आराम, खेल और परिवार के लिए अधिक समय
शिक्षकों को भी दो दिन का साप्ताहिक अवकाश
हालांकि, सप्ताह में एक दिन स्कूल कम होने की स्थिति में सिलेबस पूरा करने, पढ़ाई के कुल समय और परीक्षा कार्यक्रम पर पड़ने वाले प्रभाव का भी आकलन किया जाएगा।
अभी कोई अंतिम फैसला नहीं
महत्वपूर्ण बात यह है कि शनिवार की छुट्टी को लेकर अभी कोई अंतिम सरकारी आदेश जारी नहीं हुआ है। फिलहाल जम्मू-कश्मीर के स्कूलों में मौजूदा व्यवस्था ही लागू है। प्रस्ताव पर व्यवहारिकता की जांच और आगे की प्रक्रिया के बाद ही कोई अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
आपकी राय क्या है? क्या जम्मू-कश्मीर में 5-दिवसीय स्कूल सप्ताह होना चाहिए?
0 Comments