ओमान तट के पास तेल टैंकर पर हमले में हिमाचल के युवा नाविक आदित्य शर्मा की मौत, पूरे क्षेत्र में शोक

Advertisement

ओमान तट के पास तेल टैंकर पर हमले में हिमाचल के युवा नाविक आदित्य शर्मा की मौत, पूरे क्षेत्र में शोक

ओमान तट के पास तेल टैंकर पर हमले में हिमाचल के युवा नाविक आदित्य शर्मा की मौत, पूरे क्षेत्र में शोक

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। ओमान तट के पास एक तेल टैंकर पर हुए हमले में जिले के गलोड़ क्षेत्र की हरेटा पंचायत के भालू गांव निवासी 24 वर्षीय युवा नाविक आदित्य शर्मा की मौत हो गई। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को गहरे शोक में डुबो दिया है।


केंद्रीय मंत्री सरबानंदा सोनोवाल ने पुष्टि की है कि हमले में तीन भारतीय नाविकों की जान गई है। मृतकों में आदित्य शर्मा भी शामिल हैं। आदित्य राजेश कुमार शर्मा के पुत्र थे और उन्होंने नवंबर 2025 में मर्चेंट नेवी ज्वाइन की थी। वह तेल टैंकर पर डेक कैडेट के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे।

जानकारी के अनुसार, घटना के समय जहाज पर कुल 24 सदस्य मौजूद थे। हमले के बाद 21 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि तीन भारतीय नाविकों की दुखद मृत्यु हो गई। हमले में तेल टैंकर को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

बेहतर भविष्य और परिवार के सपनों को पूरा करने के लिए समुद्री करियर चुनने वाले आदित्य शर्मा की असमय मृत्यु ने परिवार, रिश्तेदारों और पूरे क्षेत्र को गहरा आघात पहुंचाया है। गांव में शोक का माहौल है और लोग दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने केंद्र सरकार से मृतकों के परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने की मांग की है। वहीं, पूरे क्षेत्र में आदित्य शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया जा रहा है।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति दें।

ॐ शांति ॐ।

Post a Comment

0 Comments