LOVE ANGLE बना खौफनाक हत्या की वजह!कठुआ पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया ब्लाइंड मर्डर केस

Advertisement

LOVE ANGLE बना खौफनाक हत्या की वजह!कठुआ पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया ब्लाइंड मर्डर केस

कठुआ | 08 मई: जम्मू-कश्मीर पुलिस कठुआ ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए दो भाइयों पर हुए जानलेवा हमले के मामले को महज़ 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया। पुलिस ने आरोपी पार्थ वर्मा उर्फ सुमित को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल किया गया क्रिकेट बैट भी बरामद कर लिया है।

पुलिस जांच के अनुसार, यह खूनी वारदात कथित तौर पर लव अफेयर को लेकर हुए विवाद के कारण हुई।
06 मई को वार्ड नंबर 10 कठुआ निवासी नकुल सिंह (18) और उसके छोटे भाई निखिल सिंह (16) अपने घर में गंभीर हालत में खून से लथपथ मिले थे। दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने नकुल सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि निखिल सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है।
SSP कठुआ मोहिता शर्मा (IPS) की निगरानी में पुलिस ने तेजी से जांच शुरू की। घटनास्थल से मिले सुराग, तकनीकी जांच और CDR विश्लेषण के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची।
जांच के दौरान पता चला कि मृतक का iPhone गायब था। लगातार पूछताछ के बाद आरोपी पार्थ वर्मा ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और उसकी निशानदेही पर iPhone भी बरामद कर लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि 06 मई को वह नकुल सिंह के घर गया था। इसी दौरान दोनों के बीच कथित प्रेम संबंध को लेकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया। गुस्से में आरोपी ने कमरे में पड़ा क्रिकेट बैट उठाकर नकुल के सिर पर हमला कर दिया।
इसी बीच छोटा भाई निखिल घर पहुंच गया। खुद को बचाने के लिए आरोपी ने उस पर भी कई वार किए और मौके से फरार हो गया।
शाम करीब 5 बजे जब उनकी मां ज्योति देवी घर पहुंचीं तो दोनों बेटों को खून से लथपथ पड़ा देख चीख-पुकार मच गई।
मामले की आगे की जांच जारी है।

Post a Comment

0 Comments