सांबा जिले में PWD के एक ठेकेदार पर गंभीर आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि खराब / एक्सपायर सीमेंट और केमिकल का इस्तेमाल करने से काम कर रहे 6 मजदूरों के पैरों को गंभीर नुकसान पहुंचा है।
पीड़ित मजदूरों का कहना है कि एक महीने से ज्यादा समय हो गया है, वे न काम कर पा रहे हैं और न ही ठेकेदार ने उनका इलाज करवाया या कोई आर्थिक मदद दी।
स्थानीय लोगों ने PWD मंत्री व उपमुख्यमंत्री Surinder Choudhary से मांग की है कि गरीब मजदूरों को इंसाफ मिले और जिम्मेदार ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
0 Comments