Advertisement

Responsive Advertisement

सांबा में संदिग्ध विस्फोट से दहशत, पूर्व सरपंच का घर बना निशाना

सांबा में संदिग्ध विस्फोट से दहशत, पूर्व सरपंच का घर बना निशाना 

सांबा | ताज़ा रिपोर्ट
सांबा जिले के घगवाल थाना क्षेत्र में देर रात एक संदिग्ध विस्फोट की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी। यह घटना गवाला तालाब क्षेत्र में रात करीब 2 बजे सामने आई, जहां पूर्व सरपंच जय राम शर्मा के घर के मुख्य गेट के पास धमाका हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विस्फोट इतना तेज था कि घर के गेट को नुकसान पहुंचा। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।
घटना के तुरंत बाद जय राम शर्मा ने घगवाल पुलिस स्टेशन को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है।
इलाके में इस घटना के बाद दहशत का माहौल बना हुआ है, वहीं सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
Report by:- Banti kumar
Headline plus news 

Post a Comment

0 Comments